HomeUttarakhandNainitalकुमाऊं से अकेले वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम 15 अगस्त पर होंगे...

कुमाऊं से अकेले वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम 15 अगस्त पर होंगे सम्मानित

कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के बरहैनी रेंज को विगत कई वर्षों से संभाल रहे तेज तर्रार वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम को इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को देहरादून मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह सम्मान उन्हें वन सेवा देते हुए वन संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट प्राथमिकता पर दिया जाना है, आपको बता दें कि पूरे कुमाऊं में गौतम अकेले ऐसे वन क्षेत्राधिकारी हैं जो 15 अगस्त पर सम्मानित होंगे।

प्रमुख वन संरक्षक द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रेंजर गौतम को वन एवं वन्यजीव क्षेत्र में उत्कृष्ट व साहसिक कार्य करने में पहले भी कई बार शासन व विभागीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

Good News : क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ‘ब्रांड एम्बेसडर’

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments