HomeUttarakhandAlmoraविपक्ष ने उठाये थे सवाल, उन्हीं बोफोर्स तोपों ने तय की कागरिल...

विपक्ष ने उठाये थे सवाल, उन्हीं बोफोर्स तोपों ने तय की कागरिल विजय : सती

ADVERTISEMENTS

⏩ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड. केवल सती ने कारगिल वीरों को किया नमन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाज देशभक्त सैनिकों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। साथ ही यह भी कहा कि जिन बोफोर्स तोप के बारे में विपक्षियों ने उनकी क्षमता पर गलत बयान बाजी की थी, उन्हें तोपों ने पाकिस्तानी सेना को हिला कर रख दिया था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मीडिया को जारी बयान में सती ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने 83 दिन तक मुश्किल हालात में चले अत्यंत साहसिक सैन्य अभियान ने जनरल मुशर्रफ के गणित को पूर्णतः उलट दिया। कारगिल पाकिस्तान के दुस्साहस के रूप में जाना जाएगा। हमारी सेना ने खड़ी चढ़ाई पर भी सामने से आक्रमण किया जिससे हमारी सेना की बलिदानियों की भी संख्या बढ़ी। इस युद्ध में हमारे वीर सैनिक विक्रम बत्रा, जो युवाओं के आइकन बने, कैप्टन मनोज पाण्डेय, योगेन्द्र यादव जैसे बहुत से वीरों की एक प्रेरणा दायक श्रृंखला मिली, जिन्हें आज भी देश गर्व से याद करता है।

सती ने कहा कि कारगिल युद्ध में बोफोर्स तोपों व एयरफोर्स ने कमाल का काम किया, जबकि बोफोर्स तोप के बारे में विपक्षियों ने उनकी क्षमता पर गलत बयान बाजी की थी। कारगिल युद्ध में सबसे विश्वसनीय बोफोर्स तोप ही रही। सती ने कहा कि कारगिल युद्ध आसान नहीं था लेकिन हमारे सैनिकों के पराक्रम ने ही इसे पूर्ण किया जो हमारी सेना को महान बनाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments