HomeBreaking Newsआज रूला गया, सबको हंसाने वाला ! टीवी एक्टर दीपेश भान का...

आज रूला गया, सबको हंसाने वाला ! टीवी एक्टर दीपेश भान का निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

भाभी जी घर पर हैं’ के ‘मलखान’ का आकस्मिक निधन

मुंबई। फेमस टीवी शो भाभी जी घर पर हैं, कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर, सुन यार चिल मार जैसे टीवी शो में धूम मचाने वाले टीवी कलाकार दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 41 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जिम से लौटने के बाद क्रिकेट खेलते वक्त गिर जाने से उनकी मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है फेमस टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में मलखान की भूमिका निभाने वाले एक्टर दीपेश भान आज क्रिकेट खेलते समय चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी की थी। दीपेश फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव थे और शनिवार सुबह वो जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे। उनकी मौत की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। टीवी जगत से जुड़े तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल से सर्वाधिक ख्याति पाने वाले दीपेश उर्फ मलखान की कॉमेडी को खूब पसंद किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलते समय दीपेश अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी नाक से खून बह रहा था।

ज्ञात रहे कि दीपेश भान कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर, सुन यार चिल मार जैसे शो में नजर आ चुके हैं। 2007 में आई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी दीपेश नजर आए थे। साथ ही वो आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे। साल 2019 में उनका विवाह हुआ था। बीते साल 14 जनवरी 2021 को दीपेश बेटे के पिता बने थे। दीपेश का जन्म 11 मई, 1981 में हुआ था और आज 23 जुलाई 2022 को वह इस संसार को अलविदा कहकर चले गये हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments