HomeBreaking Newsउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जिला योजना की बैठकें स्थगित, निर्देश...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जिला योजना की बैठकें स्थगित, निर्देश जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद चंपावत व नैनीताल की जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री रेखा आर्य के निर्देश पर स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही तमाम विभागीय अधिकारियों को सम्भावित प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने की पूर्व तैयारी करने के आदेश जारी किये हैं।

ज्ञात रहे कि मौसम विभाग द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड में 18 से 22 जुलाई तक आरेंज व रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि संपूर्ण उत्तराखंड विशेषकर पहाड़ी जनपदों में भारी से भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, बाढ़, हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के बाधित होने से प्राकृतिक आपदा की संभावना है। इसी भावी आशंका के दृष्टिगत जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा रेखा आर्य ने आगामी 19 जुलाई को जिला चंपावत व 20 जुलाई को जनपद नैनीताल की प्रस्तावित जिला योजना की बैठक स्थगित कर दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रबंधन टीम को एंबुलेंस एवं पर्याप्त चिकित्सा की व्यवस्था सहित अलर्ट रहने, सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी की पर्याप्त व्यवस्था एवं उसी दौरान घटने वाली प्रत्येक घटना की अद्यतन सूचना से अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की समस्त जनता से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतवानी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें एवं सुरक्षित रहें और अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments