HomeBreaking Newsसीएम धामी का बड़ा फैसला, अब होटलों या निजी स्थानों में नहीं...

सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब होटलों या निजी स्थानों में नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी खर्च को कम करने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यक्रम राजधानी में होटलों या अन्य निजी स्थानों के बजाय मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम आयोजित कराएं जाये। साथ ही इस व्यवस्था को सभी जिलों में इसे लागू करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने आज शनिवार को स्वंय ट्वीट कर कहा है कि, सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।

फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में सीएम धामी का यह कदम तभी सार्थक साबित होगा जब सरकारी मशीनरी के साथ भाजपा संगठन भी अपने कार्यक्रम भव्य होटल व रिजॉर्ट में करने के बजाय सरकारी ऑडिटोरियम व हाल में करें।

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर हुआ बीचो बीच गड्ढा, जलभराव से घरों में घुसा पानी
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments