HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रेमी के साथ भागी लड़की ने मां—बाप की मर्जी के...

अल्मोड़ा : प्रेमी के साथ भागी लड़की ने मां—बाप की मर्जी के खिलाफ गुपचुप कर ली शादी ! बालिग होने पर पुलिस ने ​स्वतंत्र छोड़ा

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। माता—पिता द्वारा शादी कही अन्य किए जाने से नाराज युवती अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। महिला पुलिस की तत्परता से युवती को समझा—बुझा घर वापस बुला परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि युवती के बालिग होने के चलते पुलिस ने प्रेमी—प्रेमिका को स्वतंत्र छोड़ दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को एक 18 साल की युवती बिना बताए घर से चल दी। जिसके बाद परिजनों ने महिला थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना प्राप्त होने पर उनि सुनीता कुंवर ने टीम के साथ सम्भावित ठिकानों पर युवती की तलाश की। काफी पूछताछ व ढूंढ—खोज के बाद विदित हुआ कि लड़की किसी सुनील नाम के लड़के के साथ हल्द्वानी में है। पुलिस ने युवती को अपने विश्वास में लेकर पूछताछ की।काफी समझा-बुझा दोनों को महिला थाने में लाया गया। उनि सुनीता कुंवर ने बताया कि लड़की के घर वाले उसकी मर्जी के बिना कहीं और शादी तय कर रहे थें जिस कारण लड़की ने अपनी मर्जी से उपरोक्त लड़के से शादी कर ली है। गत दिवस उनि सुनीता कुंवर द्वारा दोनों को परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर बयान अंकित किए गण्। बयानों के आधार पर बालिग होने के चलते दोनों को स्वतंत्र किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments