HomeInternationalब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दिया

ADVERTISEMENTS

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के इस्तीफों की झड़ी के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वह नए प्रधानमंत्री के कार्यभार संभालने तक कामकाज देखते रहेंगे।

जॉनसन ने कहा कि उन्हें त्यागपत्र देते हुए दुःख हो रहा है। उन्होंने कहा, “यह दुनिया का सबसे अच्छा पद था, पर विराम तो लगते ही हैं। मैं अपनी पार्टी के सांसदों के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेडी की इस बात से सहमत हूं कि नए नेता के चयन की प्रक्रिया अब शुरू कर दी जानी चाहिए। नए नेता के चयन का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित किया जायेगा। मैंने कामकाज देखने के लिए आज (अस्थाई तौर पर) एक मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है। अगले प्रधानमंत्री के कार्यभार ग्रहण करने तक मैं कामकाज देखता रहूंगा। ”

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जॉनसन सरकार में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने एक ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री ने सही निर्णय लिया है। बोरिस के नेतृत्व में सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। ब्रेग्जिट लागू कराना, कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराना और यूक्रेन का साथ देना उनकी प्रमुख उपलब्धियां हैं। हमें अभी शांति के साथ एकजुट बने रहना है और नये नेता के चयन तक शासन का काम देखते रहना है।”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments