प्रापर्टी को लेकर हुए विवाद के चलते मजखाली में एक बुजुर्ग पर दो युवक ने फायर झोंक दिये। उन्हें गम्भीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत मजखाली स्थित राजस्व क्षेत्र मल्ली रियूनी के ग्राम नैणी में दो पक्षों में जमीन को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस बीच किशोर अधिकारी व अनिल अधिकारी नाम के दो लोगो ने हर्षद तेजवानी (65 साल) पर गोली चला दी।
सिर और छाती पर गोली लगने से वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हल्द्वानी के रेफर कर दिया गया है। राजस्व पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है। अपडेट दिया जायेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।