HomeDelhiबड़ी खबर : भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का...

बड़ी खबर : भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए झारखंड की आदिवासी महिला नेत्री द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आज देर शाम यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज की संसदीय बोर्ड की बैठक में हम सभी लोग इस मत पर आए कि भाजपा और राजग अपने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए हम राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करें।

उन्होंने कहा कि पहली बार किसी आदिवासी महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है। राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments