HomeUttarakhandAlmoraअग्निपथ : 04 नहीं, 15 सालों के लिए युवाओं को दें नौकरी,...

अग्निपथ : 04 नहीं, 15 सालों के लिए युवाओं को दें नौकरी, एड. सती ने जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड. केवल सती ने योजना को बताया युवा हितों के विपरीत

कहा, ”सरकार ने न तो युवाओं और ना ही विपक्ष को विश्वास में लिया”

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड प्रदेश के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व कु.विश्व विद्यालय सिनेट के सदस्य एडवोकेट केवल सती ने सैन्य भर्ती में बदलाव कर अग्निपथ योजना को लागू करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार युवाओं को योजना के तहत नौकरी देना चाहती है तो 04 के स्थान पर उन्हें 15 वर्ष के लिए नौकरी दें। साथ ही सेना में रेगुलर भर्ती भी शुरू करे।

समाप्त करें अग्निपथ स्कीम

सती ने प्रेस को दिये गये बयान में कहा कि सैन्य भर्ती में बदलाव कर अग्निपथ योजना को लागू करना देश व युवाओं के हित में नहीं है, इसे समाप्त कर सेना में पूर्व की तरह स्थाई भर्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के तमाम राज्यों से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने के लिए संघर्ष करते आये हैं। देश के युवा 02 वर्ष से सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। फिजिकल दे चुके युवा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन विपक्ष व देश के युवाओं को विश्वास में लिए बिना यह योजना लागू कर दी गई।

अस्थायी सेवा में युद्ध छिड़ा तो क्या होगा !

सती ने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि युवा 04 वर्ष की नौकरी करने के बाद वह क्या करेंगे। अगर चार साल की सेवा के दौरान युद्ध छिड़ गया तो अस्थायी सेवा में भी जान का खतरा हो जायेगा। सती ने कहा कि केंद्र सरकार में जिम्मेदार मंत्रियों ने अपने बयान में कहा था कि 02 वर्ष कोविड के कारण भर्ती नहीं हो पाई अब शीघ्र ही रेगुलर युवाओं की भर्ती की जायेगी, लेकिन रेगुलर भर्ती की जगह अग्निपथ योजना लागू कर देश के युवाओं का मजाक बनाया है। सती ने कहा कि वे युवाओं की मांग के साथ है।

सरकार को यह दिया सुझाव

सती ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को योजना के तहत नौकरी देना चाहती है तो वह 04 वर्ष के स्थान पर उन्हें 15 वर्ष के लिए नौकरी दे। साथ ही सेना में रेगुलर भर्ती भी शुरू करे। सती ने कहा कि सरकार omg omg अन्य सेवाओं में तो साथ की भर्ती कर सकती है, लेकिन सेना जैसे महत्वपूर्ण विभाग में 04 साल की भर्ती बंद करनी चाहिए। इसे देश का कोई भी नागरिक व युवा स्वीकार नहीं करेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments