HomeBreaking Newsउत्तराखंड : 02 युवकों से मिली 05 लाख की स्मैक, तस्करों की...

उत्तराखंड : 02 युवकों से मिली 05 लाख की स्मैक, तस्करों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी की पुरोला थाना पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 05 लाख की स्मैके साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से कुल 41.92 ग्राम स्मैक बरामद की है।

Bageshwar Breaking: स्मैक का एक और मामला, दो युवक दबोचे

उल्लेखनीय है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों संपूर्ण प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। निर्देर्शों के अनुक्रम में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सुरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में टीम नौगांव लीसा डिपो के नजदीक पहुंची। यहां लीसा डिपो के पास से चतर सिंह निवासी लिवाड़ी और विपुल निवासी मौहताड़ मोरी को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में उनके पास से 41.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हल्द्वानी में पकड़ा गया 12 लाख से अधिक का अवैध लीसा, चालक गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक विकासनगर से खरीदी थी तथा मोरी, सांकरी व नैटवाड़ क्षेत्र में बेचने ले के लिए ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इन गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का अनुमान है कि पूछताछ में कई अन्य खुलासे हो सकते हैं। इन तस्करों के किसी बड़े नेटवर्क के होने की भी सम्भावना है।

Amazing Talent: देवभूमि की प्रतिभा का कमाल, सगे भाई-बहन बने सेना में अफसर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments