HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: स्मैक का एक और मामला, दो युवक दबोचे

Bageshwar Breaking: स्मैक का एक और मामला, दो युवक दबोचे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां स्मैक तस्करी का एक और मामला आज पकड़ में आया। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने दो युवकों के कब्जे से 18.55 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जनपद में मादक पदार्थों का अवैध धंधे के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन ऐसे मामले पकड़ में आ रहे हैं, हालांकि पुलिस इन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सक्रियता से जुटी है। फिर भी धंधेबाज एक के बाद एक सक्रिय हैं। सीओ शिवराज सिंह ने सोमवार को कोतवाली में एक और ऐसे ही मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगर के ताकुला मोटरमार्ग के तुनेरा गधेरे के पास से चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सुरेश सिंह निवासी द्वारसों और बृजेश खेतवाल निवासी आरे को स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments