HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : महिलाओं के सामने नग्न होकर अश्लील हरकतें, आरोपी ​के खिलाफ...

ब्रेकिंग : महिलाओं के सामने नग्न होकर अश्लील हरकतें, आरोपी ​के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की मौजूदगी में अश्लील हरकतें व गाली गलौज करने के एक आरोपी की खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूर्व सरपंच मुनौली ने भी आरोपी पर वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण का विरोध करने पर अभद्रता व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी किशन भट्ट पुत्र मोती राम भट्ट, निवासी ग्राम मुनौली, दन्या के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ प्रीति पाण्डेय की ओर से तहरीर दी गई थी। दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी गत 9 जून, 2022 को शाम के समय उनके घर के सामने सड़क पर पहुंचा। जिसके बाद उसने नग्न होकर गंदी बातें बोलते हुए अश्लील हरकतें की और नारे भी ​लगाए। जिस कारण वह अपने घर के भीतर कैद होने को मजबूर हो गई। जब घर के पुरूष सदस्यों ने उसका वीडियो बनाने के प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला।

इधर पूर्व सरपंच मुनोली व सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल ने भी इस मामले में मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाया है कि मुनौली वन पंचायत में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के चलते कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं, जिनमें आरोपी व्यक्ति भी शामिल है। गोविंद गोपाल का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने उनके घर के आगे महिलाओं की मौजूदगी में नग्न होकर अश्लील हरकतें की। जब अगले रोज उस व्यक्ति को थाने बुलाया गया तो उसकी पत्नी द्वारा भी उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के​ खिलाफ सख्त कार्रवाइ की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments