⏩ पिता सूबेदार आर.एस. रावत APS Almora में 11 साल तक रहे कार्यरत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी मुकेश रावत सेना में लफ्टिनेंट बन गए हैं। आज IMA देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद मुकेश सेना में लफ्टिनेट के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि मुकेश के पिता आर.एस. रावत भी सेना में सूबेदार के पद से सेवानिर्वत हुए हैं। वह आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 11 साल तक एडम सुपरवायजर के पद पर कार्यरत रहे और दादा स्व० प्रताप सिंह भी सेना में थे। बड़ा भाई महेंद्र सिंह रावत सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। माता निर्मला गृहणी हैं। मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता—पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।