HomeUttarakhandAlmoraगौरवान्वित अल्मोड़ा : सचेंद्र सिंह पवार बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, हर्ष...

गौरवान्वित अल्मोड़ा : सचेंद्र सिंह पवार बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, हर्ष की लहर

⏩ चीन, पाकिस्तान से हुए युद्ध में शामिल होने वाले रिटायर्ड सूबेदार चंदन सिंह पवार के हैं पौत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

Sachendra singh pawar becomes lieutenant in Indian Army

अल्मोड़ा के सचेंद्र सिंह पवार IMA Dehradun से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल है और तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

नगर क्षेत्र के मकेड़ी निवासी सचेंद्र के पिता यशवंत सिंह पवार यहां एक बीमा कंपनी बजाज अलियांज़ में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकी उनकी माता दीपा पवार गृहणी हैं।उल्लेखनीय है कि सचेंद्र एक सैन्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादाजी रिटायर्ड सूबेदार चंदन सिंह पवार भारतीय सेना में साल 1956 में कुमाऊं रेजिमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए। उनके द्वारा 28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी। उन्होंने वर्ष 1959 में शांति वार्ता के लिए गाजा विदेश यात्रा की। 1961 में गोवा ऑपरेशन, वर्ष 1962 में चाइना ऑपरेशन, वर्ष 1965 में पश्चिमी पाकिस्तान से लड़ाई व वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तान से हुए युद्ध में प्रतिभाग किया है। उन्हें भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी द्वारा राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

इधर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह सहित तमाम गणमान्य जनों ने सचेंद्र के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर हर्ष जताते हुए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। सुशील साह ने जारी बयान में कहा कि यशवंत पवार ‘बिन्नी दा’ के पुत्र सचेंद्र पवार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर व्यापार मंडल अल्मोड़ा और हिन्दू सेवा समिति की ओर से उन्हें सपरिवार शुभकामनाएं हैं। उन्होंने पूरे जिले व नगर का मान—सम्मान बढ़ाया है। सचेंद्र सिंह पवार ने CDS की परीक्षा उत्तीर्ण कर IMA देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब लेफ्टिनेंट बन भारतीय सेना में शामिल हुए हैं। इधर सचेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी, माता—पिता, परिवार व गुरुजनों को दिया गया है।

बहुत काम का Subject है कॉमर्स ! यह हैं कोर्सेज और Job Opportunities

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments