HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग : लगभग 05 दर्जन स्ट्रीट लाइटें उड़ा ले गये चोर,...

बिग ब्रेकिंग : लगभग 05 दर्जन स्ट्रीट लाइटें उड़ा ले गये चोर, नागरिकों में रोष

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

लाहुरघाटी में लगी लगभग पांच दर्जन स्ट्रीट लाइटें एक ही रात में चोरी हो गई हैं। घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम प्रधान किशन सिंह परिहार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि लाहुरघाटी में पहली बार बड़ी चोरी हुई है। बताया कि एक वर्ष पूर्व जाख, हड़बाड़, नौकाना, खुमटिया, कौलरौ, दैगांव आदि गांवों में सड़क किनारे 60 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी थीं। बीते 10 जून की रात किसी समय चोरों ने उन्हें उड़ा लिया है। क्षेत्र में यह सबसे बड़ी चोरी है। जिससे ग्रामीण भी दहशत में आ गए हैं। उन्होंने तत्काल चोरी का पर्दफाश कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर, शहर के बाद अब चोर गांवों की तरफ पहुंच गए हैं। जिला मुख्यालय में स्ट्रीट लाइट और लोहे की जाली चोरी हुई थी। जिसका अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। पालिका ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी और कबाड़ वालों पर रोक लगाई जाए। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि पुलिस प्रकरण की जांच करेगी।

विश्वविद्यालय टॉपर दीपा व धावक दिनेश सम्मानित

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments