HomeUttarakhandAlmoraसदियों से प्रकृति और मनुष्य का रहा है अटूट संबंध : डॉ....

सदियों से प्रकृति और मनुष्य का रहा है अटूट संबंध : डॉ. राम अवतार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबांज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने पर्यावरण दिवस के विषय में कहा कि सदियों से प्रकृति और मानव का अटूट संबंध रहा है। प्रकृतिक के बिना पृथ्वी पर मानव का जीवन संभव नहीं है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह ने इस दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण की समस्याएं और उन समस्याओं से कैसे निजात पाई जा सकती है, अपने वातावरण को किस प्रकार से सुरक्षित रख सकते हैं आदि बातों पर अपने विचार साझा किए।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार ने भी इस अवसर पर जल संरक्षण व वृक्षारोपण के संबंध में समस्त छात्र छात्राओं को अपने विचारों से अवगत कराया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्रा किरण भट्ट ने भी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक कविता के माध्यम से पर्यावरण की समस्या को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवी महाविद्यालय के प्राध्यापक व प्राध्यापिका और अन्य अतिथिगण आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments