HomeUttarakhandAlmoraरा.जन सेवा समिति ने जागेश्वर में चलाया स्वच्छता अभियान, जनता से करी...

रा.जन सेवा समिति ने जागेश्वर में चलाया स्वच्छता अभियान, जनता से करी यह अपील

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा व जागेश्वर प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को जागेश्वर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधारोपण किया।

उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि जागेश्वर धाम को पॉलीथिन मुक्त बनाया जायेगा। राष्ट्रीय जन सेवा की अध्यक्ष शोभा जोशी ने जनता से अनुरोध किया कि पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि मंदिर परिसर के आस—पास कूड़ा ना डालें। जागेश्वर मंदिर परिसर की प्रबन्धक ज्योत्सना पंत ने कहा कि अब आगे से हर माह दो बार सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ने कहा कि जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की हर संभव मदद की जाएगी। इस कार्यक्रम में हरीश भट्ट, आनंद पाठक, रेबाधर पांडे, निर्मल भट्ट, पंकज लटवाल, कमल रावत, रोहित, मोहन, सोनू आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments