HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जंगल व पर्यावरण की हिफाजत बेहद जरूरी—वंदना

Almora News: जंगल व पर्यावरण की हिफाजत बेहद जरूरी—वंदना

—रौनडाल में धन्यवाद सम्मेलन मेंं पहुंची डीएम
—शीतलाखेत क्षेत्र का निरीक्षण, कई कार्य देखे
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि प्राकृतिक जंगल एवं पर्यावरण सभी की संपत्ति है। इसलिए सभी को इनकी हिफाजत के लिए सदैव आगे रहना होगा, ताकि सबका भविष्य उज्जवल रह सके। जिलाधिकारी विश्व ​पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौनडाल में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में बोल रही थीं। यह सम्मेलन शीतलाखेत-स्याहीदेवी क्षेत्र में जंगलों की सुरक्षा एवं वनाग्नि से जंगलों को बचाने के लिए क्षेत्रीय जनता के सराहनीय कार्य के लिए आयोजित था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना ने शामिल होकर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, स्वयं सहायता संगठनों, महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जंगल एवं पर्यावरण सभी की संपत्ति है तथा इसी से हम सबका उज्ज्वल भविष्य कायम रहेगा। इसलिए सभी क्षेत्रवासियों से जंगलों को बचाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यतः जल, जंगल, जमीन तथा पानी समेत समस्त पर्यावरणीय गतिविधियों को बचाने के संबंध वक्ताओं ने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने पेड़ लगाने, जंगल को आग से बचाने, पेड़ न काटने जैसे विषयों पर प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जंगल की आग एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए स्टाल भी लगाए गए। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, समाजकल्याण विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण भी किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ व उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को कृषि यंत्र भी वितरित किए।
प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने सभी संगठनों का आग पर नियंत्रण में योगदान के लिए आभार जताया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिसमें वन विभाग के विभिन्न कार्य शामिल हैं। उन्होंने कयाला वन पंचायत में वृक्षारोपण, कोसी पुनर्जनन अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया और शीतलाखेत में प्लस एप्रोच फाउंडेशन के माध्यम से संचालित सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों के कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके द्वारा बिजली, पानी एवं सड़क जैसी विभिन्न मांगों पर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार अल्मोड़ा कुलदीप पांडे, ग्रामीण उद्योग विकास संगठन की अध्यक्ष रीमा पंत, स्याहीदेवी विकास समिति के हरीश बिष्ट समेत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments