HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: IDBI BANK के शाखा प्रबंधक को मिली पदोन्नति, भावभीनी विदाई

Almora News: IDBI BANK के शाखा प्रबंधक को मिली पदोन्नति, भावभीनी विदाई

➡️ खेल प्रेमी विनीत गिरी को बैडमिंटन संघ ने दी विदाई
➡️ स्मृति चिह्न देकर उज्जवल भविष्य की कामना की
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
खेल प्रेमी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के सदस्य एवं IDBI BANK के शाखा प्रबंधक विनीत गिरी को स्थानांतरण पर आज जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। शाखा प्रबंधक विनीत गिरी को अपने संस्थान में पदोन्नति मिली है और पदोन्नति पर उनका तबादला मुंबई हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विदाई समारोह में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी पदोन्नति पर खुशी का इजहार किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनकी कार्यशैली व व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करते हुए खेल में भरपूर योगदान के लिए आभार जताया। साथ ही उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए विनीत गिरी ने सभी का आभार जताया। विदाई कार्यक्रम में राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सुरेश कर्नाटक, जगनमोहन सिंह फर्त्याल, डा. अखिलेश, डा. नन्दन बिष्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रतिष्ठित व्यसायी संजीव अग्रवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, अरविन्द जोशी, हिमांशु राज व राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच अतुल जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.संतोष बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments