HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Bageshwar Breaking: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

—जंगल में मिला घर से गायब नाबालिग
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के थाना बैजनाथ की पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर झिरौली थाना पुलिस ने लापता एक ना​बालिग को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बैजनाथ थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तो उस दौरान भकुनखोला निवासी कमला देवी पत्नी पप्पू लाल को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ गई। उसके खिलाफ 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
जंगल में मिला नाबालिग

बागेश्वर: तहसील के बोहाला गांव के पन्नोव तोक का एक नाबालिग बा​लक गत मंगलवार को अपने घर से निकला, लेकिन रात घर नहीं लौटा, जिससे परिजन फजीहत में आ गए। जब कई जगह खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। झिरौली के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी ने अपनी टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से बुधवार को उसे सिया के जंगल से बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments