HomeBreaking Newsहौंसलों से उड़ान : UPSC Exam Cleared, मजदूर के बेटे विशाल की...

हौंसलों से उड़ान : UPSC Exam Cleared, मजदूर के बेटे विशाल की प्रेरणादायी कहानी

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

UPSC Exam Result, story of success: गरीबी और मुश्किल हालातों के बीच यूपीएससी की परीक्षा UPSC exam में सफलता हासिल करके विशाल ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
अपने गुरू गौरीशंकर, माता रीना देवी व परिजनों के साथ विशाल

पिता की मौत के बाद टूटा पहाड़, मां रीना देवी ने नहीं हारी हिम्मत

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड में एक छोटा सा गांव है मकसूदपुर। यहां ​विशाल अपनी माता रीना देवी व भाई—बहनों के साथ रहते हैं, जबकि उनके पिता की साल 2008 में निधन हो चुका है। ​उनके पिता मजदूरी किया करते थे और उनकी मौत के बाद उन्हें बहुत बड़ा सदमा लगा था, लेकिन उनकी माता रीना देवी ने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत—मजदूरी कर व भैंस—बकरी आदि पालन कर अपने बच्चों को पढ़ाया—लिखया। बचपन से होनहार विकास की पढ़ाई में उन्होंने कोई कभी नहीं आने दी। पालनहार मां और अपने गुरूजनों के आशीर्वाद से विकास ने अब संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 484 वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।

बचपन से ही बहुत होनहार रहा विशाल

विशाल की माता रीना के अनुसार विशाल बचपन से ही काफी होनहार रहा। उसने मैट्रिक की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं, विशाल के छोटे भाई राहुल बताते हैं कि उनके बड़े भाई विशाल ने काफी संघर्ष करके इस मुकाम को पाया है। पारिवारिक आर्थिक संकट के चलते उन्होंने कई छोटी—मोटी नौकरियां भी की।

मां और गुरू गौरीशंकर बने सहारा

इधर विशाल ने बताया कि आज वह जो कुछ भी हैं अपनी माता और शिक्षक गौरीशंकर की बदौलत हैं। गांव के ही शिक्षक गौरीशंकर ने उन्हें हर कदम पर सहयोग कर दिया। वही उन्हें हमेशा UPSC के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने विशाल के स्कूल की फीस तक भरी उसे अपने घर रखकर पढ़ाया।

गांव में ही हुई प्रा​रम्भिक शिक्षा

विशाल की प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही माध्यमिक विद्यालय से हुई थी। बाद में हाई स्कूल की पढ़ाई भी उन्होंने वहीं से ही की। साल 2011 में जिला में बोर्ड परीक्षा में उन्होंने टॉप किया था। वर्ष 2013 में एक्जाम पास कर उन्होंने आई.आई.टी. कानपुर में एडमिशन लिया। 2017 में जब पास आउट हुए तो उसके बाद रिलाइंस कंपनी में नौकरी की। इस दौरान उनके शिक्षक गौरीशंकर ने उन्हें प्रेरणा दी कि वह नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में जुट जाये। आखिरकार एक बड़े संघर्ष के बाद विशाल ने UPSC की परीक्षा पास की और अपने परिजन व शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments