HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : स्कूल बसों से करते थे डीजल चोरी, ऐसे हुए...

लालकुआं ब्रेकिंग : स्कूल बसों से करते थे डीजल चोरी, ऐसे हुए गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से खड़े वाहनों से डीजल चोरी के मामले की शिकायतें पुलिस के पास आ रही थी। जिसके चलते एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार एसपी सिटी हरबंस सिंह एवं सीओ लालकुआं शांतनु पाराशर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज के नेतृत्व में हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह द्वारा इस बारे में सुरागरसी करते हुए कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक मैजिक बिना नम्बर खड़ा दिखाई दिया जिसे चैक किया गया तो उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले जिनके पास से 40-40 लीटर की दो डीजल की कैन बरामद हुई।

पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी वार्ड न.-10 पंजाबी मौहल्ला थाना किच्छा एवं सूरज गंगवार पुत्र कैलाश गंगवार निवासी हाथीखाना मौहल्ला वार्ड न.-17 थाना किच्छा बताया।

स्कूल बसों से डीजल चोरी

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि, कुछ दिन पूर्व शैमफोर्ड स्कूल जयपुर बीसा से बसों से तेल चोरी तथा बीबीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल किसनपुर सकुलिया मोटाहल्दू लालकुआं की चारदीवारी परिसर के अन्दरी खड़ी स्कूल बसों से चारदिवारी को फांदकर डीजल चुराने की बात बताई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शैमफोर्ड स्कूल से जो तेल की चोरी की थी उस चोरी में उनके साथ मुमताज पुत्र ईतवारी मिया निवासी गोकुलनगर किच्छा साथ था उस चोरी के चार गेलन डीजल मुमताज अपने साथ ले गया है। अभियोग में अभियुक्त मुमताज को वांछित किया गया है बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोंगों में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है।

वहीं अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण पूर्व में भी थाना किच्छा में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। दोनों अभियुक्त उधम सिंह नगर के थाना किच्छा के निवासी हैं इधर चोरों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा व कांस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल शामिल थे।

Haldwani : पुलिस ने रोका तो सकपका गया युवक, तलाशी ली तो स्मैक बरामद, मोटर चोर भी धरा

हल्द्वानी अपडेट | गौलापार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 माह के अंदर शुरू होंगे खेल – विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments