HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भतरौला क्षेत्र की महिलाओं ने ईओ को घेरा

Bageshwar News: भतरौला क्षेत्र की महिलाओं ने ईओ को घेरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ठाकुरद्वारा वार्ड के भतरौला क्षेत्र की महिलाओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। महिलाएं क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और गंदगी के पैर पसारने से बेहद खफा हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शुक्रवार को भतरौला की महिलाएं पालिका पहुंची। उन्होंने नारेबाजी की और ईओ को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि नाली में गंदा पानी का रिसाव हो रहा है। उनके घरों में पानी घुस रहा है। उनके खेतों को भी नुकसान हो गया है। पानी जमा होने के कारण वह बुवाई आदि नहीं कर पा रहे हैं। मच्छर और अन्य तरह के कीटनाशक भी गंदे पानी में पल रहे हैं। डेंगू और चिकनगुनिया ने दस्तक दी है। ऐसे में उनके बच्चे, बुजुर्ग आदि बीमार पड़ सकते हैं। गंदा पानी जलस्रोतों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

उन्होंने तत्काल नाली की मरम्मत करने और कीटनाशकों का छिड़काव करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान चंपा जोशी, विद्या बाफिला, प्रकाश चंद्र तिवारी, प्रभा तिवारी, कमला तिवारी, जया तिवारी, भावना तिवारी, राजेंद्र कांडपाल, पार्वती कांडपाल, दीपा कांडपाल, कौशल्या गढ़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments