HomeUncategorizedBreaking : जब गहरी नींद में सोये होते थे लोग, यह घरों...

Breaking : जब गहरी नींद में सोये होते थे लोग, यह घरों में लगाता था सेंध, हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पुलिस ने गत दिनों बनभूलपुरा स्थि​त दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलसा करते हुए एक चोर की गिरफ्तारी करते हुए चुराये गये माल की भी बरामदगी कर ली है। पुलिस की सक्रियता के चलते घटना का महज तीन रोज के भीतर खुलासा सम्भव हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि गत 11 मई की रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरों ने सेंध लगा दी थी। पहले मामले में इन्द्रानगर पश्चिमी, नूरी मस्जिद के पास रहने वाले शाहिद हुसैन पुत्र शफीक अहमद के घर चोरी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उनका परिवार रात खाना खाने के बाद छत में जाकर सो गया था, जबकि कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। इस बीच चोरों ने घर में धावा बोल दिया और शाहिद के भाई की जेब में रखी 38 हजार की नगदी के अलावा मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब अगली सुबह परिवारजनों की नींद खुली।

वहीं दूसरे मामले में चोरों ने सुलतान पुत्र रुस्तम निवासी लाइन नंबर 18 के घर में भी सेंधमारी की। घटना के समय परिवारजन गहरी नींद में सोये हुए थे। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गये और अलमारी में रखे दो सोने के कान के बुन्दे, चांदी का गले का हार व मांग टीका के अलावा करीब तीन हजार की नगदी तथा मोबाइल फोन उड़ा लिया। इधर इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी की पहचान फरदीन पुत्र हमीदुर्ररहमान निवासी वार्ड नंबर 14, मौहम्मदी चौक इन्द्रानगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments