HomeAccidentहल्द्वानी : देर रात आई आंधी तूफान में चलती बाइक पर गिरा...

हल्द्वानी : देर रात आई आंधी तूफान में चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की दर्दनाक मौत

कालाढूंगी/हल्द्वानी। रामनगर कोतवाली अंतर्गत गुरुवार देर रात आई तेज आंधी में सड़क पर एक चलती बाइक पर पेड़ गिर जाने से कालाढूंगी निवासी एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

आपको बता दें कि, गुरुवार देर रात आई तेज आंधी तूफान के आया, इसी बीच कालाढूंगी वार्ड नम्बर 5 निवासी एवं नगर पंचायत में सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) के पद पर कार्यरत प्रेम वाल्मीकि के पुत्र धीरज, नीरज एवं इनका साथी दान सिंह एक विवाह में ढोल बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे कि अचानक इनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में धीरज की मौत हो गयी। जबकि नीरज व दान सिंह गंभीर घायल हो गए।

रामनगर पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है और मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड में हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी अल्टो कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत – बहु घायल

उत्तराखंड समेत 15 राज्यों की 57 राज्य सभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : काठगोदाम और देहरादून से चलने वाली ये एक्सप्रेस गाड़ी इस दिन रहेगी निरस्त

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments