HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : उ.डि.इं. महासंघ के मनराल जिलाध्यक्ष, जोशी जिला सचिव निर्वाचित

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : उ.डि.इं. महासंघ के मनराल जिलाध्यक्ष, जोशी जिला सचिव निर्वाचित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जनपद कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए चुनाव में गोधन सिंह मनराल जिलाध्यक्ष व प्रफुल्ल जोशी जिला सचिव चुने गये।

यहां शक्ति सदन में हुए चुनाव में अध्यक्ष व सचिव के अलावा दीपक जोशी शाखाध्यक्ष अल्मोड़ा, अरूण कठैत शाखा सचिव अल्मोड़ा, उमेश लाल साह शाखाध्यक्ष रानीखेत तथा कमल जोशी शाखा सचिव रानीखेत चुने गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए अभियंताओं के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने समस्त सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान भी किया।

इं. सुधीर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, मंडल सचिव ललित मोहनशर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी मौजूद रहे। इस चुनाव कार्यक्रम में घटक संघ लोनिवि सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के तमाम सदस्यों ने भी भाग लिया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ भी ग्रहण की।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments