HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस को मिली कामयाबी, 58 ग्राम स्मैक के साथ...

लालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस को मिली कामयाबी, 58 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है, पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालकुआं निर्मल कॉलोनी निवासी एक युवक को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जो नशे की खेप को क्षेत्र में खपाने लाया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत सुभाष नगर स्थिति बेरियर पर चेकिंग कर रही थी जहां चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक लालकुआं कि तरफ आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वहां पुलिस को देख वापस भागने लगा शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

वहीं पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुमित पुत्र सुरजपाल निवासी निर्मल कॉलोनी लालकुआं का बताया। इधर पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत एक लाख से अधिक हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर टीम में मुख्य रूप से एसआई गुलाब सिंह कम्बोज, कांस्टेबल आनंद पुरी, सुरेश प्रसाद, प्रकाश रावत, एसओजी से अशोक रावत, त्रिलोक रौतेला आदि मौजूद थे।

Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों पर कसा शिकंजा, ऐसा करा तो रद्द होगी मान्यता

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी

Haldwani : घर का ताला तोड़ नगदी—जेवरात साफ, उधर शराब तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments