HomeAccidentधरधरा कर टूटा निर्माणाधीन पुल का स्लैब, खाई में गिरा फ्लोरी मशीन...

धरधरा कर टूटा निर्माणाधीन पुल का स्लैब, खाई में गिरा फ्लोरी मशीन वाहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान यहां क्वारब के निकट अचानक निर्माणाधीन पुल का स्लैब धरधरा कर गिर गया। इसके साथ ही फ्लोरी कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन भी खाई में जा गिरा। हालांकि चालक ने मौके पर कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन कंपनी को लाखों का नुकसान हो गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत क्वारब ​के निकट पुल का स्लैब डालने का कार्य चल रहा है। गत देर सांय भी यहां All Grace Developers Pvt.Ltd द्वारा एनएच के अधिकारियों की मौजूदगी में पुल पर स्लैब डालने का काम चल रहा था और इसके लिए सी​मेंट मिक्सिंग वाला भारी—भरकम फ्लोरी मशीन वाहन भी लगाया गया था। इसी बीच अचानक बारिश की वजह से जमीन धंसनी शुरू हो गई और अचानक धरधरा कर निर्माणाधीन पुलिया टूट गई। इसी के साथ फ्लोरी मशीन वाहन भी खाई में जा गिरा। संयोग से वाहन चालक समय से वाहन से बाहर कूद गया, अन्यथा हादसा और भयानक रूप ले सकता था।

इधर निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया के टूटने व मशीन क्षतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ है। इस मौके पर एनएच के एई गिरजा किशोर पांडे, जेई जगत बोरा, विनोद कुमार, निर्माण कंपनी के डीजीएम देवीदत्त शर्मा, तय्यब खान सहित तमाम श्रमिक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments