HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: एसएसपी ने थाना सोमेश्वर का लिया जायजा

Almora News: एसएसपी ने थाना सोमेश्वर का लिया जायजा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने थाना सोमेश्वर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कर्मचारियों के भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्मार्ट पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए एवं महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, ट्रेफिक आई ऐप, उत्तराखंड पुलिस के हेल्प लाईन नम्बरों के संबंध में क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार, जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मर्यादित व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये, ताकि आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक जगत सिंह व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments