HomeBreaking Newsनिर्मम हत्या : यहां घर पर मिली पति—पत्नी सहित तीन मासूम बेटियों...

निर्मम हत्या : यहां घर पर मिली पति—पत्नी सहित तीन मासूम बेटियों की लाशें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हृदयविदारक ख़बर आ रही है। यहां एक ही परिवार के 05 सदस्यों की लाशें एक घर से बरामद हुई हैं। सभी को बड़ी बड़ी बेदर्दी से गला रेत कर मारा गया है। मृतकों में 5, 7 व 12 साल के तीन बच्चों के अलावा पति—पत्नी शामिल हैं।

यह दिल को दहलाने वाली वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में बीती रात हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक किराये के आवास में राहुल तिवारी (42) और उनकी पत्नी प्रीति (38) अपनी 12, 7 व 5 साल की तीन बेटियों माही, पीहू और कोतू के साथ रहते थे। आज सुबह जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। काफी आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के भीतर दाखिल हुई।

पुलिस ने भीतर पहुंच कर पाया कि घर के मुखिया राहुल तिवारी का शव फंदे में झूल रहा था, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों की लाशें बिस्तर पर पड़ी थी। घटनास्थल को देखने पर प्रतीत हो रहा है कि मौत से पहले मरने वालों ने काफी संघर्ष भी किया है, जिसकी गवाही हर तरफ बिखरा खून दे रहा है। बताया जा रहा है कि कत्ल बहुत बेहरमी से किए गये हैं और खून की छींटे दीवारों तक दिख रहे हैं। महिला के तो पैर और तकिये तक में खून लगा है। हैरानी की बात यह है कि बाथरूम में फंदे पर झूल रहे राहुल के शरीर पर जख्म तो नहीं दिख रहे लेकिन बनियान पर खून लगा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार कौशांबी का रहने वाला था तथा नवाबगंज के खागलपुर गांव में किराए पर रह रहा था। नवाबगंज थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि घर के मुखिया ने ही बच्चों व पत्नी को मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली हो। यह भी हो सकता है कि इस सामूहिक हत्याकांड को कोई अन्य रूप देकर हत्यारे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हों। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने तक कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं सीएम योगी ने इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए पुलिस को तत्काल जांच पूरी कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments