HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल से बाजार सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक...

अल्मोड़ा: कल से बाजार सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक खुलेगी, नगर व्यापार मंडल ने किया तय

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के दिशा-निर्देश पर नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के कार्यकारिणी की गठन के बाद पहली बैठक यहां लाला बाजार में विराट रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि नगर में बाजार खोलने की अवधि सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक रहेगी। यह प्रस्ताव 29 जून 2020 से ही लागू हो जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी व मनोज अरोरा के साथ नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जुलाई माह के अंदर शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, महासचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह कार्की, श्याम लाल साह, किशन गुरूरानी, दीप लाल साह, जोगेंद्र कुमार, मनोज अरोरा, अजीत कार्की, भूपेंद्र भोज, दीप सिंह डांगी, नवनीत वर्मा, जयमित्र बिष्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments