HomeNationalकुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...

कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी

ADVERTISEMENTS

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उभरे सबसे बड़े दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेकर वह भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का इतिहास भी रचेंगे।

राजभवन की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के नामचीन लोग शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव सहित प्रमुख महंत एवं गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विप्लव कुमार देव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी को भी आमंत्रित किया गया है।

Haldwani : चालान छुड़ाने अब नहीं जाना होगा काठगोदाम, एसएसपी ने किया ट्रैफिक सैल का शुभारंभ

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रत किये गये विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य नेता शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में संसद सत्र चलने के कारण लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह का समय सायं चार बजे रखा गया है। जिससे प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सहित अन्य केन्द्रीय नेता संसद की कार्रवाई में शामिल होकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच सकें।

हल्द्वानी : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की स्पा सेंटरों में छापेमारी, मिलीं भारी अनियमितताएं

गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा द्वारा योगी की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर राज्यपाल ने योगी मंत्रिमंडल को नयी सरकार का गठन करने के लिये शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया था। राज्यपाल आज शाम चार बजे इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में योगी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायेंगी। इस समारोह के लिये प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर तैयारियां की हैं।

उत्तराखंड की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments