HomeUttarakhandNainitalHaldwani : चालान छुड़ाने अब नहीं जाना होगा काठगोदाम, एसएसपी ने किया...

Haldwani : चालान छुड़ाने अब नहीं जाना होगा काठगोदाम, एसएसपी ने किया ट्रैफिक सैल का शुभारंभ

हल्द्वानी। शहर की जनता के लिए एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में ट्रैफिक सैल का शुभारंभ किया। आपको बता दे कि, अब तक हल्द्वानी में हुए चालान के लिए जनता को काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इन चालानों का निस्तारण अब हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन के ट्रैफिक सैल में होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज शुक्रवार को एसएसपी पंकज भट्ट नैनीताल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के तृतीय तल में भी जनता की सुविधा हेतु ट्रैफिक सैल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा लगातार यह समस्या बताई जा रही थी कि हल्द्वानी में सीपीयू एवं यातायात सैल द्वारा चालान करने पर निस्तारण हेतु उन्हें काठगोदाम स्थित यातायात कार्यालय में जाना पड़ता है।

शहर से दूर होने के कारण काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जनता की समस्या को संज्ञान में लेते हुए आज हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन में भी ट्रैफिक सैल हल्द्वानी का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यालय में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण के साथ–साथ ट्रैफिक आई एप के चालानों का भी निस्तारण किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दान सिंह मेहता, वाचक एसएसपी नैनीताल तथा यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन

पांव फिसलने से नैनी झील में गिरा पालिका कर्मी, मौत

उत्तराखंड शासन से दो अधिकारी हुए केंद्र के लिए रिलीव, अब यहां देंगे सेवाएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments