HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही, वन विभाग...

हल्द्वानी : वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही, वन विभाग टीम ने सीज किया ट्रक

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। बाजपुर क्षेत्र से रॉयल्टी में अंकित वजन से अधिक उपज खनिज लेकर जाते हुए एक वाहन को वन विभाग की गश्ती टीम ने पकड़कर सीज कर दिया।

गुरुवार को प्रातः 4 बजे वन विभाग की गस्ती टीम गश्त पर थी तभी किच्छा–बरेली हाईवे के किच्छा में पुलभट्टा से बरेली की ओर एक वाहन वन उपज रेता लेकर जा रहा था वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 टायर ट्रक पंजीकरण नंबर UP 25 CT 4181 को रोककर जब उसकी जांच की तो मामला कुछ संदिग्ध लगा जिस पर टीम ने वाहन का वजन किया तो उसमें रॉयल्टी से अधिक 30 कुंटल वजन अधिक पाया जिस पर वन विभाग की टीम ने वाहन को लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया।

वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल कुमार जोशी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त वाहन में रॉयल्टी से 30 कुंतल ज़्यादा अवैध रेता को बाजपुर क्षेत्र से लाया जा रहा था। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज के प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, वन दरोगा दिनेश पंत, अर्जुन भाकुनी, किशन सिंह सुयाल, अमजद खान, सुरेंद्र अधिकारी आदि थे।

उत्तराखंड को कल मिलेगा विधानसभा अध्यक्ष, आदेश जारी

रूद्रपुर : सिपाही की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में एसएसपी

चैत्र नवरात्र 2022 : कर लीजिए तैयारियां, जानिये शुभ मुहूर्त व पूजन परंपरा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments