HomeUttarakhandNainitalराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय नैनीताल के आयुष व वैभव रहे अव्वल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय नैनीताल के आयुष व वैभव रहे अव्वल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

  • लगातार दो सत्रों में इति साहनी Best Student व प्रेमशीला को Best Teacher का खिताब
  • लखनऊ संभाग अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल को मिला Best School Award

विज्ञान व प्रोद्यौगिकी विभाग द्वारा सत्र 2020—2021 में कक्षा 9 के लिए आयोजित HT Codeathon प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल के छात्र आयुष मौर्य व ​वैभव जोशी अव्वल रहे। वहीं कक्षा 10 की ​इति साहनी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी तथा शिक्षिका प्रेमशीला ने बेस्ट टीचर का स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राज सिंह को सहायक आयुक्त ने बेस्ट स्कूल का अवार्ड प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ संभाग से आये सहायक आयुक्त पीआर प्रसाद राव की उपस्थिति में होली पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर विज्ञान ज्योति परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं व शिक्षकों को प्रमाण पत्र व टैब्लेट्स का वितरण किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने विज्ञान ज्योति परियोजना बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी विभाग द्वारा छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व अभिरूचि विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस परियोजन से जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल को सत्र 2020-21 में जोड़ा गया था। जिसके तहत कक्षा 9 व 11 में पढ़ने वाले 50-50 छात्राओं का पंजीकरण किया गया था।

उन्होंने बताया कि चूंकि इतनी संख्या में विद्यालय में छात्राएं उपलब्ध नहीं थीं अत: इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा, राजकीय इण्टर कालेज ढोकाने, जौरासी एवं खैरना की छात्राओं को भी इस परियोजना का लाभ लेने हेतु पंजीकृत किया गया था, जो कि वर्तमान सत्र 2021—2022 में कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत हैं। इस सत्र में भी पूर्व की भांति कक्षा 9 व 11 की छात्राओं को पंजीकृत किया जा चुका है।

यह परियोजना देश के 189 जवाहर नवोदय विद्यालयों में चलायी जा रही है। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों यथा, क्विज एसाइमेन्ट्स, मॉडल मेकिंग, CODEATHON प्रतियोगिता, परियोजना कार्य, विषय/प्रतियोगिता सम्बन्धी उच्च स्तरीय पुस्तकें, कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं के लिए प्रतिमाह 1000 रूपये की छात्रवृत्ति, विज्ञान सम्बन्धी उपयोगी किट्स, विशेषज्ञों के साथ छात्राओं की सीधी वार्ता तथा वैज्ञानिक महत्व का भ्रमण इत्यादि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सत्र 2020—2021 में कक्षा 9 के लिए HT-CODEATHON प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रों को भी सम्मिलित किया था। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर सम्पन्न करायी गयी थी। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग के एकमात्र जवाहर प्रवोदय विद्यालय नैनीताल के दो छात्र मास्टर आयुष मौर्य एवं मास्टर वैभव जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर विजय पताका लहरायी जिसके लिए उन्हें एक-एक टैक्लेट (17 हजार रुपए) मूल्य का प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर सत्र 2020—2021 एवं 2021—2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुए प्रमाण पत्रों का वितरण भी सहायक आयुक्त द्वारा किया गया। कक्षा 10 की छात्रा इति साहनी ने 2020—2021 एवं 2021—2022 में निरंतर दोनों वर्ष BEST STUDENT का स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कक्षा 10 की छात्राएं अंकिता गैड़ा, ऐशप्रीत कौर मेंघा आर्या, रवीना पोखरिया, इति साहनी, गीतांजलि पपरा, निहारिका शर्मा, मनीषा गोस्वामी, स्नेहा भट्ट, प्रेरणा जीना, हर्षिता बिष्ट, हिमांशी जलाल ने उच्च सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त किये।

दिसम्बर 2021 में छात्रा निशा कुमारी एवं हिमांशी जलाल कक्षा 10 विज्ञान ज्योति परियोजना प्रतियोगिता के अन्तर्गत आयोजित क्विज में विजयी रहीं। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रेमशीला सिंह ने समन्वयक के रूप में दोनों सत्र 2020—2021 एवं 2021—2022 में लखनऊ संभाग के अंतर्गत् Best Teacher का स्थान प्राप्त किया। सत्र 2022 में विद्यालय की तीन छात्राएं (लखनऊ संभाग के अन्तर्गत) इति साहनी, संध्या जोशी व मेघा आर्या (कक्षा 10) ने इस परियोजना के अन्तर्गत BEST STUDENT का स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान ज्योति की विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं एवं विज्ञान विभाग के शिक्षकों प्रेमशीला सिंह, सुदीप ममगई, दिनेश कुमार, संकुल भारद्वाज द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देश के तीन सर्वश्रेष्ठ जवाहर नवोदय विद्यालय: जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल (लखनऊ संभाग), जवाहर नवोदय विद्यालय वारंगल (हैदराबाद संभाग) व जवाहर नवोदय विद्यालय मनसा (चण्डीगढ़ संभाग) को BEST SCHOOL AWARD से नवाजा गया। BEST SCHOOL का CERTIFICATE सहायक आयुक्त द्वारा विद्यालय के आचार्य राम सिंह को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपप्राचार्या श्रीमती प्रभा वर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त पी आर-प्रसाद राव ने विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र—छात्राओं को नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन भूप सिंह, श्रीमती प्रेमशीला सिंह, दिनेश कुमार व सुनील कुमार ने किया। अन्त में उप प्राचार्या प्रभा वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments