HomeBreaking Newsबड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेश...

बड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गांधी ने इन प्रदेशों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहते हुए कहा कि प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया जाना है इसलिए इन सभी राज्यों को तत्काल इस्तीफा देना है।

गौरतलब है कि इन पांचों राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे और इन चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा जबकि पार्टी को कम से कम चार राज्यों में जीत की उम्मीद थी। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश में पार्टी को महज दो सीटें मिली हैं। शेष चार राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

आपको बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Uttarakhand : UTET परीक्षा का परिणाम घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड : चार आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, उधम सिंह नगर के एसएसपी भी बदले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments