HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं...

रानीखेत : धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

यहां सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती समारोहपूर्वक बनाई गई। लगातार हो रही बारिश के बीच भी लोगों में सुभाष जयंती को लेकर उत्साह बना हुआ था। इस मौके पर इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा ​स्थापित किए जाने पर मोदी सरकार का आभार जताया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके अभूतपूर्व रणनीतिक कौशल और उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा इंडिया गेट पर उनकी मूर्ती स्थापना किये जाने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा सरकार का आभार व्यक्त किया कि सुभाष चंद्र बोस जिस सम्मान के असली हक़दार हैं, वह सम्मान सरकार द्वारा उन्हें दिया जा रहा है।

इस अवसर छावनी परिषद् के नामित सदस्य मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरीश भगत, नारायण सिंह, कुबेर सिंह, संजय पंत, हर्षवर्धन पंत, विनोद कुमार, कुबेर सिंह, लक्षमण सिंह नेगी , हरीश हर्बोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments