HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय में कक्षा नौ में कुल 09 रिक्त सीटों के लिए...

जवाहर नवोदय में कक्षा नौ में कुल 09 रिक्त सीटों के लिए 538 ने दी परीक्षा, 866 ने कराया था पंजीकरण, प्राचार्य राज सिंह ने सहयोगियों—मार्गदर्शकों का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 866 परीक्षार्थियों में से कुल 538 ने परीक्षा दी। ज्ञातव्य हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन नैनीताल जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट, सुयालबाड़ी, नैनीताल में हुआ।
प्राचार्य राजसिंह ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा नौ में कुल नौ रिक्त स्थानों पर प्रवेश के इच्छुक 866 बालक बालिकाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 538 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा को सफलतापूर्वक व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने व परीक्षार्थियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नैनीताल के.के.गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगढ़ अश्विनी रावत व खण्ड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट भूपेन्द्र कुमार के विशेष सहयोग से रामगढ़ व बेतालघाट के विभिन्न विद्यालयों से 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षार्थियों की सुविधा व कक्ष निरीक्षक की भूमिका हेतु विद्यालय में बुलाया गया। इसके साथ ही पुलिस चौकी खैरना प्रभारी आशा बिष्ट व उनकी टीम राजेंद्र सती व हीरा राणा के साथ—साथ विद्यालय परिसर में चल रहे 24 महिला बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर अल्मोड़ा कैम्प के सी.ओ. मनीष मोदी, सुबेदार मेजर संजय पवार, नायक सूबेदार श्रीधर, हवलदार रामसिंह व मनविंदर सिंह ने विद्यालय के आस—पास सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का सफलतापूर्वक संचालन किया। प्राचार्य राज सिंह ने जिले के शिक्षा, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों व अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं को परीक्षा के संचालन में सहयोग व मार्गदर्शन, विद्यालय के उप प्राचार्य हीरा सिंह जीना, परीक्षा प्रभारी भूपसिंह, उप प्रभारी नारायण सिंह धर्मशक्तू, हरीश चंद्र सिंह राणा, राजकुमार तीर्थानी व राकेश मोहन, अनुशासन प्रभारी संतोष बहुगुणा, दिनेश कुमार, सुदीप ममगाईं, खजान चन्द्र पाण्डेय व समस्त शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को उच्च कोटि के प्रदर्शन व समयबद्धता के लिए शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments