HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के लिए 48 पोलिंग पार्टियां रवाना

कपकोट : सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के लिए 48 पोलिंग पार्टियां रवाना

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत विकासखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के लिए 48 पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पूर्व यानी 22 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। कपकोट में 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से शेष 101 पोलिंग पार्टियों को 23 जुलाई यानी बुधवार को रवाना किया जाएगा। इन केंद्रों पर मतदान 24 जुलाई 2025 को संपन्न होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंगलवार को सुदूरवर्ती गांवों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। जिसमें खलझूनी, तरसाल पतियासार, मिखिला खलपदृटा, सूपी, रिखाड़ी, हरकोट, लाहुर, खाती, चौड़ा, कालापैर कापड़ी, सुखचौना, नामतीचेटा बगड़, लाथी, माजखेत, चुचेर, बोरबलड़ा, कुंवारी, किलपारा, बदियाकोट, बाछम, सोराग, तीख, डौला, चांगे, पैठी कर्मी, दोबाड़, काफली कमेड़ा, ढोक्टीगांव, धारम, गोगीना पूर्वी, कीमू, रातिर केठी, विरूवा विनौला, बास्ती, सनगाड़, बैछम तथा द्वारी आदि मतदान स्थल शामिल हैं। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस. नबियाल, रिटर्निंग आफिसर अंबरीश रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments