अल्मोड़ा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज यहां कुल 218 नए लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। वहीं जिले में 02 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कोरोना के कुल के 9 हजार 917 हो चुके हैं। इनमें से डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वालों की संख्या 8 हजार 340 है। एक्टिव केस 1458 बताये जा रहे हैं।
वहीं अब तक जनपद में 119 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। बताया गया है कि आज ब्लॉक धौलादेवी में 83, भिकियासैंण 24, चौखुटिया 11, रानीखेत लोकल 24, द्वाराहाट 14, लमगड़ा 13, भैसियाछाना 3, ताकुला 8, ताड़ीखेत 11, सल्ट 1 केस के अलावा 26 केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।