HomeCovid-19विशेष : यहां फिर लगाया गया 21 दिन का सख्त लॉकडाउन, दोबारा...

विशेष : यहां फिर लगाया गया 21 दिन का सख्त लॉकडाउन, दोबारा लॉकडाउन की घोषणा करने वाला पहला देश, पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई न्यूज नेटवर्क। कोरोना वायरस से जंग शायद उतनी आसान नही, जितनी समझी जा रही है। भले ही आज भारत सहित अधिकांश देशों में अनलॉक प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके बावजूद विश्व के मौजूदा हालात देखकर लगता है कि कोरोना से इतने जल्दी मुक्ति मिलने वाली नही है। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि एक बार फिर से संक्रमण का दौर शुरू होने के बाद इजरायल ने अपने देश में 21 दिन का दोबारा लॉकडाउन घोषित कर दिया है। दोबारा लॉकडाउन घोषित करने वालों में यह विश्व का पहला देश बन चुका है। उल्लेखनीय है कि इजरायल ने तीन हफ्ते तक दोबारा नेशनल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। एक प्रेस कान्फ्रेंस के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोबारा नेशनल लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि नेशनल लॉकडाउन तीन हफ्ते तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने य भी कहा कि वह जानते हैं कि इस फैसले की भारी कीमत चुकानी होगी। इसके बावजूद अगर हम नियमों का पालन करते हैं तो कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन भी आने वाला है और फास्ट टेस्टिंग भी। सरकार के मुताबिक, नेशनल लॉकडाउन में सभी पब-रेस्त्रां (डिलिवरी छोड़कर), दुकानें और रिक्रिएशनल फैसिलिटी बंद रहेंगे। स्कूल भी बंद रहेंगे और लोगों को अपने घर से 500 मीटर से दूर जाने की अनुमति नहीं होगी। ज्ञात रहे कि आबादी के हिसाब से इजरायल बुरी तरह कोरोना वायरस का शिकार है। इजरायल की आबादी करीब 88 लाख है, लेकिन यहां 37,400 से अधिक एक्टिव मामले हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments