अल्मोड़ा न्यूजः इस साल जिले में 128 केंद्रों पर 20,660 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, 22 केंद्र संवेदनशील

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में शिक्षा महकमे ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। इस बार जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 20,660 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 22 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि जनपद में इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 10,846 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 5,254 संस्थागत और 375 व्यक्तिगत परीक्षार्थीं हैं। हाईस्कूल के कुल 10,846 परीक्षार्थियों में से 5547 बालक और 5299 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 9,437 संस्थागत एवं 377 व्यक्तिगत विद्यार्थियों समेत कुल 9,814 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 4,713 बालक और 5,101 बालिकाएं शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया है कि 128 परीक्षा केंद्रों में से 22 केंद्र संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इन परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन कर दिया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS