HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः बाजार आये बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने काटा, क्रिसमस के...

अल्मोड़ा न्यूजः बाजार आये बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने काटा, क्रिसमस के अर्द्ध अवकाश के चलते बाजार से खरीदना पड़ा इंजेक्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। तमाम मोहल्लों, बाजार, गलियों आदि में इन दिनों कुत्तों के झुंड देखे जा रहे हैं। आज शुक्रवार को यहां माल रोड पर बाजार जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उन्हें काट दिया। जिससे उनके पांव से खून बहने लगा और उन्हें यहां जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मल्ला जोशीखोला निवासी कैलाश चंद्र तिवारी (80 वर्ष) आज किसी कार्य से बाजार को जा रहे थे। इस बीच माल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास अचानक एक आवारा कुत्ता उन पर झपट पड़ा और उसने उनके पैर पर बुरी तरह काट दिया। जिससे उनका खून बहने लगा और उन्हें अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उनकी मरहम पट्टी की गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अस्पताल से उन्हें रैबीज का इंजेक्शन भी नही मिला और उन्हें इंजेक्शन बाजार से खरीदने के लिए विवश होना पड़ा है। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि उनकी अस्पताल प्रशासन से बात हुई, इंजेक्शन अस्पताल से नही मिलने की वजह आज छुट्टी का दिन होना बताया गया। उन्होंने अस्पताल से इंजेक्शन उपलब्ध नही होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आए दिन कुत्तों व बंदरों द्वारा काटे जाने पर लोग अस्पताल आते हैं। इसके लिए पर्याप्त संख्या में अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध होने चाहिए और यह हर दिन उपलब्ध होने चाहिए। यह अस्पताल प्रशासन का उत्तरदायित्व है कि किसी को बाजार से इंजेक्शन खरीदने को विवश नही होना पड़े। वहीं उन्होंने नगर पालिका से भी आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इधर पीएमएस डा. आरसी पंत ने बताया कि आज क्रिसमस के अवसर पर अर्द्ध अवकाश था। इस कारण इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सका। अब कल से ये इंजेक्शन उपलब्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments