अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा सीनियर सिटिजन दिवस मनाया गया। कोतवाली रानीखेत की वरिष्ठ उप निरीक्षक बसन्ती आर्या द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत 10 सीनियर सिटिजन से मुलाकात कर एवं 02 लोंगों से फोन के माध्यम से उनकी कुशलता व समस्या पूछी गयी। इसके अतिरिक्त बाजार में कुछ विक्षिप्तों को फल एवं बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किये गये। थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष तिवारी द्वारा दन्या क्षेत्र के 21 सीनियर सिटिजन से फोन पर वार्ता एवं 05 लोगों से मिलकर कुशलता पूछी। 05 लोगों द्वारा राशन न होने की समस्या बतायी गयी, जिन्हें राशन उपलब्ध कराया गया।थानाध्यक्ष सोमेश्वर रमेश बोरा द्वारा 39 लोगों से टेलीफोन पर वार्ता तथा 12 लोगों से मिलकर कुशलता ली गयी तथा 10 लोगों द्वारा राशन न मिल पाने की समस्या बतायी गयी, जिन्हे राशन वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 32, भतरौजखान 56, सल्ट 29, लमगड़ा 11, द्वाराहाट 36, चौखुटिया 55, महिला थाना 23 (थाना चैकियों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा जनपद अल्मोड़ा में कुल 331 सीनियर सिटिजन से वार्ता) अपने-अपने थाना क्षेत्र में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क एवं बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल पूछा गया तथा उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। किसी भी समय हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया गया तथा कोई भी समस्या आने पर पुलिस को सूचित किये जाने हेतु कहा गया।
Senior Citizen Day – ”बताइये, पुलिस आपकी क्या मदद कर सकती है ! ” , जाना बुजुर्गों का हाल—चाल, कई के घर भिजवाया राशन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

