HomeBreaking NewsUP से 'डोडा पोस्त' लेकर आ रहे थे 2 लड़के, फंसे पुलिस...

UP से ‘डोडा पोस्त’ लेकर आ रहे थे 2 लड़के, फंसे पुलिस के जाल में !

शाहजहाँपुर के ड्रग्स माफिया (अंतरराज्यीय तस्कर) गिरफ्तार

करीब एक लाख रुपये की कीमत की अवैध डोडा पोस्त बरामद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत काठगोदाम पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट की है। पुलिस टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान करीब एक लाख रुपये की कीमत के 19.938 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के रहने वाले हैं, जो देवभूमि के युवाओं में नशा घोलने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

गुरुवार को हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कैसे हत्थे चढ़े आरोपी !

संयुक्त चेकिंग के दौरान गुरुवार को पुलिस टीम को यह कामयाबी हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने घेराबंदी करते हुए दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 19.938 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 99,690 रुपये (निन्यानवे हजार छः सौ नब्बे रुपये) आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीस वर्षीय अमर सिंह पुत्र राकेश सिंह और अठारह वर्षीय रोहित कश्यप पुत्र महेश कश्यप के रूप में हुई है। यह दोनों आरोपी खजुगोटिया, थाना गढिया रंगीन, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में धारा 8/15/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख

मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि देवभूमि में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments