HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: 18 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने फतह की बल्जुरी चोटी

Bageshwar Breaking: 18 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने फतह की बल्जुरी चोटी

— उत्तराखंड सरकार ने पहली बार शुरू किया यह अभियान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd


उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के बैनर तले 18 सदस्यों के दल ने बागेश्वर जिले के पिंडरघाटी की 5,922 मीटर उंची बल्जुरी चोटी को फतह कर लिया है। उत्तराखंड सरकार ने पहली बार यह अभियान शुरू किया है।

इस दल में बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत तथा उधमसिंह नगर के आठ लड़के व चार लड़कियां शामिल रही। इसके साथ ही एसडीआरफ से एक संचार कर्मी तथा चार हाई एल्टूयूड पर्वतारोही थे। इस दल को 16 सितंबर को देहरादून से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल के लीडर ध्रुव जोशी ने बताया कि बागेश्वर से धूर, द्वाली, फुरकिया के बाद उन्होंने 3580 मीटर की उंचाई पर पिनरीउडयार में बेस कैंप स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने 4750 मीटर की उंचाई पर एडवांस बेस कैंप स्थापित किया। इस दौरान लगातार मौसम खराब रहा, जिसके चलते आगे वो कैंप नहीं खोल सके। तीन दिन तक लगातार बर्फबारी होते रही। दो अक्टूबर को मौसम थोड़ा साफ हुवा तो उनकी टीम ने एडवांस बेस कैंप से रात ग्यारह बजे बलजुरी चोटी को आरोहण करने का निर्णय लिया।

ताजा बर्फबारी होने के बाद उन्हें चोटी तक पहुंचने में तीन फीट की ताजा बर्फ में रास्ता बनाना पड़ा। इस बीच ग्लेशियर में कई जगहों पर खुले कैरावासों में फिक्स रोप लगा उन्हें पार किया। तीन अक्टूबर की दोपहर में सारी टीम साढ़े ग्यारह बजे चोटी में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पर्यावरण में बदलाव की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघलकर धंसते चले जा रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने इस बार पिंडारी को ट्रैक आफ द ईयर भी घोषित किया है। तांकि देश-विदेश से आने वाले पयर्टकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से रोजगार मिले ताकि उनकी आर्थिकी मजबूत हो सके।

दल में शामिल पर्वतारोही

बागेश्वर से चेतन सिंह धर्मशक्तू, चंपावत से सुरेश चंद्र भट्ट, पिथौरागढ़ से पंकज सिंह पोखरिया, किशोर बोरा, शुभम पार्की, दीपिका टोलिया, मेनका गुंजयाल, नैनीताल से प्रियंका मेहता, नीरज जलाल, विजय सिंह बिष्ट तथा उधमसिंह नगर से प्रीति पोखरिया और आमीर। हाई एल्टूयूड पर्वतारोही विजय रौतेला, नरेन्द्र कुमार, नीरज रावत, विक्रम दानू।

आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 5 टेस्टी हेल्दी स्‍नैक्‍स
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments