161 विस्फोटक ट्यूब और एक गुमनाम कारीगर… SSP ने किया पर्दाफाश !

0
क्या था 161 जिलेटिन ट्यूब का मास्टरप्लान
क्या था 161 जिलेटिन ट्यूब का मास्टरप्लान

क्या था 161 जिलेटिन ट्यूब का मास्टरप्लान ?

पीछे छिपी है एक ठेकेदार और किराएदार की कहानी

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में बीते दिनों मिले भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ (जैलेटिन ट्यूब) के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में एक चौंकाने वाला और महत्वपूर्ण खुलासा किया है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि गत 20 नवंबर 2025 को सल्ट थाना क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों के पास खुले स्थान से 161 अदद बेलनाकार जैलेटिन ट्यूब बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। चूंकि कुछ दिन पूर्व ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लालकिला के पास बम विस्फोट की घटना हुई थी, इसलिए क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की अपुष्ट सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा सल्ट थाना में धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम / 288 भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद स्तर पर अलग-अलग चार टीमें गठित कीं। इसके साथ ही बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड, स्थानीय एवं आसपास के थाना पुलिस, खुफिया इकाई (एलआईयू) और भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी) को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसके पश्चात गठित टीमों के संयुक्त प्रयासों से आज 25 नवंबर 2025 को अभियुक्त प्रशान्त कुमार बिष्ट को गिरफ्तार किया गया।

🧐 आरोपी ने पूछताछ में खोला यह राज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रशान्त कुमार ने पूछताछ में विस्फोटक की बरामदगी को लेकर सबसे बड़ा राज खोला। अभियुक्त ने बताया कि उसने वर्ष 2016-17 में 3 किलोमीटर लम्बी रोड निर्माण का कार्य लिया था। उस दौरान वह नजदीकी गाँव में किराये का कमरा लेकर रहता था।

  • विस्फोटक क्यों लाए गए थे: निर्माणाधीन रोड में चट्टान आने से वर्ष 2018 में उसके पार्टनर लवी ने किसी से बात की थी तथा वही जैलेटिन ट्यूब विस्फोट के लिए लाया था।
  • कैसे पहुंचे झाड़ियों में: अभियुक्त द्वारा 6-7 वर्षों तक कमरा खाली नहीं करने पर जून 2025 को मकान मालिक हिम्मत सिंह ने किरायेदार से संपर्क किया, लेकिन अभियुक्त नहीं आया। तत्पश्चात प्रशांत ने मकान मालिक को कमरे का ताला तोड़ कर सफाई करने के लिए कहा। मकान मालिक द्वारा मजदूरों से उक्त कमरे की सफाई कराकर सभी सामग्री को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मकान मालिक को उक्त जैलेटिन ट्यूब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

इस खुलासे से यह स्पष्ट हुआ कि विस्फोटक का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के बजाय पुरानी रोड निर्माण सामग्री के रूप में किया जाना था और यह अनजाने में ही झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के संबंध में अभियुक्त से गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम व पता: प्रशान्त कुमार बिष्ट, उम्र 35 वर्ष, पुत्र रविश चन्द्र विष्ट, निवासी गरसारी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत

गिरफ्तारी/साक्ष्य संकलन टीम के सदस्य:

पदनामअधिकारी का नाम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाटविनोद जोशी
निरीक्षक प्रभारी विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाभुवन जोशी
थानाध्यक्ष देघाट / विवेचकअजेंद्र प्रसाद
थानाध्यक्ष सल्टकश्मीर सिंह
थानाध्यक्ष भतरौजखानअवनीश कुमार
चौकी प्रभारी भिकियासैनसंजय जोशी
थानाध्यक्ष दन्यादिनेश नाथ महन्त
अवर उपनिरीक्षक थाना सल्टलोमेश कुमार
अवर उपनिरीक्षक थाना सल्टलखविंदर सिंह
कांस्टेबल थाना सल्टसुरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाराकेश भट्ट
कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाराजेश भट्ट
कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाइरशाल उल्ला
हेड कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाअवधेश कुमार
कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ागणेश पाण्डे
कांस्टेबल विशेष अभियान समूह (एसओजी) अल्मोड़ाचन्दन सिंह
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें