बागेश्वर। सरयू नदी में बिलौनासेरा गांव के एक किशोर के डूबने की खबर है। अभी उसे निकाला नहीं जा सका है। नायब तहसीलदार के अगुवाई में पटवारी व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। घटना आज शाम सवा पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। तहसीलदार बागेश्वर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिलौनासेरा गांव निवासी महेश चंद्र का 16 वर्षीय बेटा रोहित कुमार गत दिवस शाम लगभग सवा पांच बजे सरयू में डूब गया। यह हादसा ग्राम पगना के सतेश्वर मंदिर के पास हुआ।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


