हल्द्वानी। हरेला पर्व मार्निंग वाकर वैलफेयर क्लब के सदस्यों ने शहीद पार्क तथा शिव मन्दिर शीशमहल में तुलसी तथा नीम सहित औषधीय पौंधौ को रोपण किया। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल,बसन्त जोशी,गिरीश चन्द्र तिवारी, भुवन चंद्र छिम्वाल,बिपिन बल्यूटिया, अनिल अग्रवाल, उमेश सैनी,सुरेश तिवारी, बालकिशन, पंकज जोशी, सोना जोशी, दामोदर गुप्ता, राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे ।
ADVERTISEMENTS
इस पार्क को मार्निंग वाकर वैलफेयर क्लब ने गोद लिया है। पार्क में बड़े बच्चे योगा व कई खेल खेलने भी आते हैं। हल्द्वानी कालेज से स्टेट बैडमिन्टन खेल चुकी सोना जोशी भी आज के कार्यक्रम में शामिल हुई। वे यहां हर रोज बैडमिंटन की प्रेक्टिस करने आती है। उनके अलावा लगभग 10 बच्चे और पार्क में नियमित बैडमिन्टन प्रेक्टिस कर रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।